चतरा, फरवरी 23 -- सिमरिया प्रतिनिधि सिमरिया में शनिवार को आई-केयर सेंटर का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।आई-केयर सेंटर के संचालक ऑप्टोमेट्रिस्ट हिमांशु पाठक ने बताया कि वर्तमान समय में चिकित्सा क्षेत्र मल्टीस्पेशलिटी की ओर अग्रसर है और नेत्र चिकित्सा में भी ग्लूकोमा, रेटीना, ऑक्युलोप्लास्टी जैसी कई विशेष शाखाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि आंखों के भेंगापन (स्क्विंट) के इलाज के लिए विशेष ऑक्युलोप्लास्टिक सर्जन की आवश्यकता होती है, वहीं नवजात शिशुओं की आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के लिए अलग विशेषज्ञता जरूरी होती है।उन्होंने बताया कि सही जानकारी के अभाव में मरीजों को कई चिकित्सकों के पास भटकना पड़ता है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.