चतरा, फरवरी 5 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद द्वारा गुरुवार को सिमरिया प्रखंड में संचालित तीन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ श्री प्रसाद द्वारा एसएस प्लस टू विद्यालय सिमरिया, इंटर कॉलेज सिमरिया और उच्च विद्यालय बगरा परिक्षा केंद्र में सीसीटीवी, कंट्रोल रूम समेत विधि व्यवस्था की जांच की गई। उन्होंने कहा कि झारखंड अधिविध परिषद रांची के द्वारा सिमरिया प्रखंड अंतर्गत 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा जारी है। उन्होंने परीक्षा के दौरान उपस्थित और अनुपस्थित छात्रों की संख्या के बारे में केंद्र अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभिन्न कक्षों में परीक्षा प्रक्रियाओं का भी अवलोकन किया गया। बीडीओ ने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.