चतरा, फरवरी 6 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। पीरामल फाउंडेशन टीम द्वारा शुक्रवार को सिमरिया डाइट परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'शिक्षा की पहल' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस वर्कशॉप में टंडवा और सिमरिया प्रखंड के 20 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में चल रहे बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। इस दौरान शिक्षकों को बच्चों के बेहतर असेसमेंट (मूल्यांकन) के तरीकों और उनकी 'कैपेसिटी बिल्डिंग' यानी क्षमतावर्धन पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर मौजूद पीरामल टीम के डिस्ट्रिक्ट लीडर अमित शर्मा और प्रोग्राम लीडर अक्षय सिंह ने बताया कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में सुधार लाना इस कार्यक्रम की प्राथमिकता है। कार्यशाला में गांधी फेलो सृष्टि और रजनी ने भी शि...