चतरा, जून 1 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद सिमरिया चौक को ट्रैफिक व कचरा मुक्त बनाये रखने के लिए सभी व्यापारी संघ, दुकानदार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और वाहन एजेंट के साथ बैठक किया। बैठक में चौक में निरंतर साफ- सफाई बनाये रखने और बेहतर प्रबंधन के लिए समिति के गठन पर चर्चा किया गया। चर्चा के उपरांत एक व्यापारिक संघ सह स्वच्छता समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व सम्मति से 13 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष ज्ञानेशवर सिंह उर्फ रुपु, सचिव मनोरंजन महाजन, कोषाध्यक्ष मुखिया सुधीर कुमार सिंह उप सचिव रवि कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष घनश्याम साहू , मो0 कौशर अंसारी और संदीप कुमार गुप्ता को बनाया गया। जबकि सिमरिया- चतरा रोड के लिए सदस्य सह स्वच्छता प्रभारी विवेक कुमार, सिमरिया- टण्डवा रोड के लिए सदस्य सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.