बेगुसराय, अप्रैल 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सिमरिया गोलम्बर से बलिया तक एनएच-31 का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए डीएम तुषार सिंगला ने प्रबंध निदेशक बुडको पटना को पत्र लिखा है। उन्होंने सिमरिया में बेगूसराय जिले का प्रवेश द्वार, एनएच 31 पर विभिन्न स्थलों पर आकृति निर्माण, रोडवे लाइट, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था कराने का प्रस्ताव भेजा है। औंटा-सिमरिया सिक्स लेन ब्रिज बन कर तैयार हो चुका है। ऐसे में उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु, श्रीकृष्ण सेतु एवं महात्मा गांधी सेतु के अलावा लोग आवागमन के लिए औंटा-सिमरिया सिक्स लेन ब्रिज का भी उपयोग करेंगे। इससे अब बेगूसराय जिले में लगातार भारी वाहनों से लेकर छोटे वाहनों का आवागमन चालू रहेगा। बताया गया कि बेगूसराय जिले में सिमरिया धाम है। वहां पर सालों भर विविध धर्मिक अनुष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.