बेगुसराय, अप्रैल 6 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बेगूसराय जिले के सात में से पांच विधानसभा को जोड़ने वाली गुप्ता बांध सड़क की भौगोलिक स्थिति बरौनी एनटीपीसी के पास बदल जाएगी। बलिया से चकिया तक आने वाली गुप्ता बांध सड़क वर्तमान में एनटीपीसी बरौनी होते हुए थर्मल बस स्टैंड स्थित शक्र चौक के समीप एनएच 31 सड़क में मिलती है। लेकिन बदली भौगोलिक स्थिति के बाद इसे अलग शिफ्ट किया जाएगा। बलिया से मल्हीपुर बिंदटोली चौक तक गुप्ता बांध सड़क को थर्मल बस स्टैंड की तरफ पश्चिम दिशा में नहीं आकर अब यह सड़क मल्हीपुर बिंदटोली चौक से ही दक्षिण की ओर एनटीपीसी बरौनी के स्टेज दो के पूर्वी व दक्षिणी दीवार से होते हुए सिमरिया गोलंबर के पास एनएच 31 सड़क से मिलेगी। जनवरी 2025 में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार जब बेगूसराय आए थे तो उन्होंने बलिया से सिमरिया तक गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.