चतरा, नवम्बर 5 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र हाहे-फुसरी पथ बिल्कुल जर्जर और खस्ता हाल में है। यह सड़क सिमरिया और केरेडारी को जोड़ने वाली सड़क है। जिससे प्रतिदिन हांहे, कबर, फुसरी, टुटक, मनातू, मसुरिया, बकचोमा, लारीदाग, पांडू, केरेडारी आदि क्षेत्र से हजारों लोग एक दूसरे क्षेत्र में आना-जाना करते हैं। इस क्षेत्र के अधिकांश लोग हजारीबाग, केरेडारी, बड़कागांव और सिमरिया इसी रास्ते आते जाते हैं। सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण यह क्षेत्र पहले उग्रवादियों का शरण स्थल हुआ करता था। यहां दिन में भी जानें में डर बना रहता था। आम लोग तो दुर पुलिस भी पूरे बल के साथ जाती थी। इसी का लाभ उठाकर कोयला तस्कर इस रास्ते से मनातू आदि कोल एरिया से अवैध कोयले की तस्करी किया करते थे। परंतु सड़क बनने के बाद इस क्षेत्र से उग्रवादियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.