औरंगाबाद, नवम्बर 5 -- कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के सिमरा बाजार में बुधवार को एनडीए के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, भाजपा मंडल मंत्री सुजीत कुमार सिंह और महामंत्री अभय पासवान शामिल हुए। नेताओं ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी ललन राम को इस बार बड़ी जीत दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधे संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया। भाजपा पंचायत अध्यक्ष राजेश चौधरी, राजेश पासवान, मनु वर्मा, ईश्वरी सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.