सुपौल, अगस्त 1 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमराही एनएच 106 पेट्रोलपंप के पास बुधवार की रात करीब 9 बजे अनियंत्रित बाइक की ठोकर से दो युवक घायल हो गया। घटना के बाद घायलों को 112 वैन पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि करजाइन वार्ड 11 निवासी शंभू कुमार (30) और सिमराही वार्ड 5 निवासी मो. साजिद (18) किसी काम को लेकर सिमराही बाजार गया था। इसी क्रम में सिमराही एनएच 106 पेट्रोलपंप के पास अचानक एक बाइक चालक ने दोनों को ठोकर मार दिया। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक फरार हो गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.