अररिया, जून 19 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बुधवार को जोगबनी से कटिहार जा रही सवारी गाड़ी डेमू ट्रेन संख्या 75760 में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अपराह्न 3:40 बजे जैसे ही ट्रेन सिमराहा स्टेशन पर पहुंची, उसका इंजन अचानक फेल हो गया जिससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। शुरुआती एक घंटे तक यात्री शांत रहे, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकल पाया तो आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि स्टेशन अधीक्षक रणवीर कलाधार और रेलकर्मियों के प्रयास से यात्रियों को समझा-बुझाकर अन्य ट्रेनों के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। फिलहाल ट्रेन पिछले 05 घंटों से सिमराहा स्टेशन पर खड़ी है। मामले की पुष्टि करते हुए स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इंजन की खराबी की सूचना कटिहार मंडल कार्यालय समेत सभी संबंधित विभागों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.