पौड़ी, दिसम्बर 3 -- इंटर कालेज पोखरीखेत की छात्रा सिमरन गुसांई अंडर 17 खो-खो में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। छात्रा के चयन पर शिक्षा विभाग व स्कूल परिसर में खुशी बनी हुई है। इंटर कालेज पोखरीखेत के व्यायाम शिक्षक भारत बिष्ट ने बताया कि सिमरन गुसांई ने बीते दिनों कालाढूंगी नैनीताल में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बताया कि उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.