देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर पुलिस ने सिमरजोर गांव में छापेमारी कर युवक को हिरासत में लिया है। युवक पर साइबर क्राइम का आरोप है। पुलिस ने मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया है। जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। बरामद मोबाइल और सिमकार्ड से पुलिस को मामले की गहन जांच में मदद मिलने की संभावना है। युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए साइबर थाना को सौंप दिया गया है। मामले की जांच कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं को उजागर करने में जुटी है। पुलिस ने अपील की है कि साइबर अपराध व ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...