लोहरदगा, दिसम्बर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित और लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर 14 के उद्घाटन मैच में रविवार को सिमडेगा ने लोहरदगा को पांच विकेट से पराजित कर दिया। स्थानीय बीएस कालेज क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित 40 ओवरों के मैच में टास जीतकर पहले खेलते हुए लोहरदगा की टीम 35.1 ओवर में 114 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम की ओर से अदधिरत भारद्वाज ने 31 रनों का योगदान दिया। शेष किसी भी बल्लेबाज ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। सिमडेगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशुमान ने 18 रन देकर चार और मन्नू कुमार ने 14 रन देकर तीन विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए सिमडेगा की टीम 25.02 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम की ओर से लकी सिंह बिष्ट ने 51, आकाश कुमार ...