गुमला, फरवरी 22 -- गुमला संवाददाता। झारखंड राज्य अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सिमडेगा ने दुमका को तीन विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह मुकाबला जिला मुख्यालय स्थित शहीद तेलगा खड़िया स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दुमका की टीम महज 105 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अंकुश राउत ने सर्वाधिक 51 रन बनाए, जबकि ऋषि शर्मा ने 18 और आयुष ने 10 रन का योगदान दिया। सिमडेगा के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें संजीत शर्मा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अविनाश ने तीन, जबकि तानिश शर्मा ने दो विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमडेगा की टीम ने 13.4 ओवर में सात विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। गुरुशरण ने 28 गेंदों में 46 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि तानिश ने 17 और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.