सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने विद्युत विहिन गांव टोले में जल्द से बिजली बहाल कराने की मांग विधानसभा सत्र के माध्यम से सरकार से की है। विधायक ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में सरकार से मांग करते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लेकिन सिमडेगा के कुल 678 टोले एवं पालकोट प्रखंड के कुल 31 टोले में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। बिजली नहीं रहने के कारण इस टोले के लोग ढि़बरी युग मे जीने को विवश हैं। बिजली नहीं रहने से इन टोले में रहने वाले ग्रामीणों को रात के समय मे भारी परेशानी होती है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल ये टोले ढिबरी युग में प्रकाश की आजादी की राह निहार रहे हैं। गांव में बिजली नहीं होने से हाथी भी गांव तक पहुंच कर ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.