हाजीपुर, जनवरी 21 -- हाजीपुर। निज संवाददाता केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान हाजीपुर के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. उपिंदर पाल सिंह के मार्गदर्शन तथा राजनारायण महाविद्यालय, हाजीपुर के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार मंडल की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप बुधवार दोनों संस्थानों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू क्षेत्रीय उच्च शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होगे। बताया गया है कि एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक संकार्या का आदान-प्रदान, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला जैसे शैक्षणिक संसाधनों की सहभागिता, विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग, तथा विद्या...