सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिपाह बेलहरी में गुरुवार को स्काउट -गाइड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अनुशासन, सेवा और सहयोग की भावना से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्र और लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल का विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्काउट आंदोलन के उद्देश्य, नियमों और समाज सेवा से संबंधित प्रस्तुति देकर अतिथियों और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.