रांची, जून 20 -- हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर राज्य के पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों को दिए जाने वाले विभिन्न पदकों के वर्गीकरण एवं निर्धारित कोटिवार प्रक्रियाओं में संशोधन किया गया है। राज्य में अब आरक्षी (सिपाही) से लेकर महानिदेशक (डीजीपी) रैंक के अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए 'झारखंड राज्यपाल पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए 'झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया जा सकेगा। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस पदक से सम्मानित करने की प्रक्रियाओं में संशोधन की स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि वर्तमान में 'राज्यपाल पदक और 'झारखंड पुलिस पदक सिपाही से लेकर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्तर तक के पदाधिकारियों व कर्मियों को मिलता था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.