गाजीपुर, फरवरी 1 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद के बेद बिहारी पोखरे पर दुकानदार नीरज कुशवाहा से मारपीट के मामले में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मुख्य आरक्षी विश्वजीत सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पीड़ित के तहरीर पर होमगार्ड सर्वेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बता दें कि घटना तब हुई जब दुकानदार नीरज कुशवाहा ने होमगार्ड को सिगरेट देने से मना कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार को नीरज कुशवाहा को पुलिसकर्मी उठाकर कोतवाली ले गए थे। नीरज ने आरोप लगाया था कि पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई तथा शिखा को उखाड़ लिया गया। इस घटना से आम जनमानस में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मामला वायरल होने पर इसकी ...