लखीसराय, जुलाई 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती के तहत आयोजित पांचवे दिन बुधवार को लिखित परीक्षा जिले के विभिन्न 13 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। कुल 4677 परीक्षार्थियों में से 4089 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 588 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद द्वारा सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए। इस क्रम में डीएम मिथिलेश मिश्र के द्वारा आर लाल कॉलेज का जांच उपरांत कार्यालय निकले जबकि एसडीपीओ शिवम कुमार के द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.