पटना, जनवरी 22 -- सचिवालय थाना पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पिछले साल हुई परीक्षा में मिली शिकायतों के आधार पर की है। उस समय फर्जीवाड़े को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। पुलिस काफी समय से इन आरोपियों की तलाश में थी और अब जाकर इन्हें पकड़ने में सफलता मिली है। कोइलवर और भागलपुर से हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शौरभ कुमार सिंह और अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। इसमें शौरभ कोइलवर का रहने वाला है, वहीं अमरजीत भागलपुर के बांस थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने परीक्षा में गड़बड़ी की थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- बाल विवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.