पटना, मार्च 8 -- केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से तेरहवें सप्ताह में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन शनिवार को समाप्त हो गया है। इसमें कुल 8400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जबकि इसमें 6848 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। इसमें दूसरे के स्थान पर परीक्षा में शामिल होने के आरोप में एक अभ्यर्थी के विरुद्ध 7 मार्च को गर्दनीबाग थाने में कांड दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) के पुलिस अधीक्षक के अनुसार तेरहवें सप्ताह की शारीरिक दक्षता परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में स्वच्छता एवं शुचिता के साथ संपन्न करायी गई । मालूम हो कि, विज्ञापन संख्या 01/ 2023 के तहत शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.