लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती-2025 के लिए आनलाइन आवेदन में संशोधन का अंतिम अवसर प्रदान किया है। अभ्यर्थियों की मांग पर यह निर्णय किया गया है, जिसके तहत 31 जनवरी की सुबह छह बजे से तीन फरवरी की सुबह छह बजे तक आवेदन पत्रों में संशोधन किया जा सकता है। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार आवेदन पत्र में संशोधन का यह अंतिम अवसर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...