पटना, फरवरी 20 -- गर्दनीबाग हाईस्कूल में चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान शुक्रवार को चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में बायोमीट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान के दौरान गड़बड़ी सामने आई। आरोप है कि इन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में दूसरे व्यक्तियों को बैठाया था और स्वयं शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में अमित कुमार (औरंगाबाद), आलोक कुमार (अरवल), राजेश कुमार (छपरा) और रणवीर कुमार (लखीसराय) शामिल हैं। गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि सभी गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी को बैठाया ...