भागलपुर, दिसम्बर 11 -- खरीक थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह करीब छह बजे‌ तेज गति से आ रही पिअकप वैन ने सामने से बाइक सवार अभ्यर्थी को धक्का मार दिया। जिसमें बाइक सवार अभ्यर्थी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार एवं डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अभ्यर्थी को इलाज के लिए खरीक सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। मायागंज में इलाज के दौरान घायल अभ्यर्थी की मौत हो गई। मृतक अभ्यर्थी की पहचान बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के लाहौरिया निवासी नीतीश कुमार (23), पिता सुबोध यादव के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक बिहार पुलिस सिपाही चालक का परीक्षा देने बेगूसराय जा रहा था। घटना क...