पटना, फरवरी 11 -- गर्दनीबाग मैदान में सिपाही भर्ती की चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे एक अभ्यर्थी को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभ्यर्थी सहरसा निवासी सौरभ कुमार है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसने एक सॉल्वर और बिचौलिए की मदद से लिखित परीक्षा पास की थी। लिखित परीक्षा में उसकी जगह कोई अन्य व्यक्ति शामिल हुआ था। शारीरिक दक्षता परीक्षा में आरोपित स्वयं शामिल होने आया था। बायोमेट्रिक जांच की गई। जांच के दौरान फोटो और अंगुलियों के निशान का मिलान किया गया, लेकिन दोनों का मिलान नहीं हुआ। इसके बाद मौके पर ही उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभ्यर्थी को आगे की कार्रवाई के लिए गर्दनीबाग थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.