पटना, फरवरी 13 -- गर्दनीबाग पुलिस ने सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में स्कॉलर बिठाने वाला एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित शारीरिक परीक्षा देने पटना आया था। तभी लिखित परीक्षा में दिए गए दस्तावेज का मिलान नहीं होने पर आरोपित को धर दबोचा गया। उसकी पहचान मूल रूप से भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी सोनू उर्फ सौरभ के रूप में हुई है। थानेदार ने बताया कि यह जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपित ने स्कॉलर को बिठाने के लिए कितने रुपये दिए थे। भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी सोनू ने सिपाही भर्ती के लिए आवेदन किया था। बीते दिनों हुई लिखित परीक्षा में उसने फर्जीवाड़ा कर अपने स्थान पर स्कॉलर को बिठाया था। लिखित परीक्षा में वह पास कर गया था। पास हुए अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षा ली जा रही है। सोनू शुक्रवार को गर्दनीबाग स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.