पीलीभीत, फरवरी 9 -- पूरनपुर, संवाददाता। पेड़ काटने के आरोप में एक सिपाही ने युवक को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है उसकी मां से तीस हजार रुपए लेने के बाद उसे छोड़ दिया। शिकायत पर झूठे मुकदमें जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र के धर्मवीर पुत्र राजाराम भारती की कस्बे में फर्नीचर की दुकान है। सात फरवरी को धर्मवीर दुकान पर फर्नीचर की पुताई कर रहा था। इस दौरान कोतवाली के एक सिपाही ने उसे फोन किया। कुछ देर बाद सिपाही उसकी दुकान पर पहंुच गया। आरोप है सिपाही उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले गया। उसने पीछे बने कमरे में धर्मवीर को लगभग पांच घंटे बंधक रखा। इस दौरान किसी का पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए पिटाई की। शाम को धर्मवीर की...