लखनऊ, दिसम्बर 13 -- आलमबाग के भीमनगर छोटा बरहा में सिपाही बालकृष्ण (27) ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। वह यहां किराए पर रहते थे और दो साल से आलमबाग थाने में तैनात थे। दो महीने बाद फरवरी में बालकृष्ण का विवाह होना था। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किए। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। आलमबाग थाने के एडिशनल इंस्पेक्टर फूलचंद्र के मुताबिक बालकृष्ण मूल रूप से अलीगढ़ के पिसावा के रहने वाले थे। यहां भीमनगर छोटा बरहा में थाने के सिपाही विनोद कुमार के साथ राकेश सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। शुक्रवार शाम बालकृष्ण का फोन रिसीव न होने पर उनके भाई ने विनोद को फोन कर कमरे में जाकर देखने को कहा। उस समय विनोद ड्यूटी पर थे। रात करीब नौ बजे विनोद कमरे में पहुंचे। वहां फंदे से बालकृष्ण को लटका देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.