भागलपुर, दिसम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 4,361 पदों के लिए सिपाही चालक भर्ती परीक्षा का आयोजन बुधवार को शहर के 27 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। परीक्षा में 8503 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 2942 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि भागलपुर में 11,445 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र तय किए गए थे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हुआ। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गया। 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। प्रवेश के दौरान छात्रों की तलाशी ली गई और बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया गया। वहीं नकल व अन्य तरह की अनियमितता पर रोकथाम के लिए परीक्षा कक्ष में वीडियो सर्विलांस के जरिए निगरानी की गई। केंद्र की निगरानी के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम व पुलिस बल सक्रिय दिखी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.