फरीदाबाद, फरवरी 9 -- पलवल। जिला पलवल के कांस्टेबल गौरव ने 43वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप एवं माउंटेड मार्च-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शो जंपिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता आईटीबीपी भानू, पंचकूला में आयोजित हुई थी। इस उपलब्धि पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ममता खरब ने कांस्टेबल गौरव को सम्मानित किया और उनकी मेहनत व अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौरव ने विभाग का नाम रोशन किया है। पलवल पुलिस परिवार ने उनकी सफलता पर खुशी जताई है और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.