विकासनगर, मार्च 12 -- दो दिन पहले सिपाही की कार को टक्कर मारकर घायल करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं और ग्राफिक एरा में आईसीयू में भर्ती हैं। रणवीर सिंह रावत पुत्र स्व. शिव सिंह रावत निवासी वार्ड नंबर दो नगर पालिका परिषद बड़कोट जिला उत्तरकाशी हाल निवास शहीद किशन सिंह थापा मार्ग सेलाकुई ने तहरीर देकर बताया कि 10 मार्च को उनका पुत्र बृजेश सिंह रावत अपनी कार से रिश्तेदार पंकज रावत पुत्र स्व. कर्मचन्द रावत के साथ देहरादून लख्खीबाग पुलिस चौकी से राजकीय कार्य के लिए सेलाकुई की ओर आ रहे थे। गाड़ी को रिश्तेदार पंकज सिंह रावत चला रहा था। जैसे ही वह देहरादून से सेलाकुई में थापा टायर की दुकान के पास पहुंचे। पंकज ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और गाड़ी से उतरकर बाथरूम करने के लिए चला गया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.