प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 21 -- प्रतापगढ़। पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात श्याम विजय यादव के बैंक खाते से साइबर शातिरों ने 44,145 रुपये उड़ा दिए। सिपाही मऊ के चिरैयाकोट ग्राम मनाजित का रहने वाला है। पीड़ित के अनुसार, उसका वेतन बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में आता है। 15 दिसंबर को बैंक से रुपये कटने का मैसेज आने पर उसे घपले की जानकारी हुई। इसके बाद उसने बैंक जाकर अपना खाता बंद करा दिया। पीड़ित ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.