बागपत, फरवरी 3 -- रमाला। किशनपुर गांव में यूपी पुलिस के सिपाही के बंद पड़े मकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। किशनपुर गांव निवासी जोगिंद्र ने बताया कि उनका बेटा सुनील यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है और वर्तमान में बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है। करीब एक माह पहले जोगिंद्र अपनी पत्नी के साथ बिजनौर चले गए थे। उनका मकान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित है और घर बंद कर वे गए थे। सोमवार शाम पड़ोसियों ने मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी फोन पर दी। मंगलवार दोपहर जब जोगिंदर बिजनौर से लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे सहित सभी कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर करीब पांच तौले सोने, 16 तौले चांदी के जेवरात, छह हजार रुपये नकद,...