जौनपुर, दिसम्बर 26 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पनौली गांव में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे सीएससी (ग्राहक सेवा केंद्र) के संचालक एवं यूपी पुलिस में तैनात सिपाही के पिता की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद सीएससी का शटकर बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक खून लगा हुआ ईंट और मृतक की जेब से एक लाख 68 हजार रुपये नकदी बरामद किया। परिवार के लोगों ने गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने किसी भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। पनौली गांव निवासी 58 वर्षीय फूलचंद्र पासवान उर्फ सेवाराम अपने घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे एक कमरे में सीएससी का संचालन करते थे। उन्होने यूबीआई की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। बगल में छोटे भाई मेवाराम बर्तन की दुकान चलाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.