रामपुर, मार्च 25 -- टांडा थाने में सिपाही के सुसाइड मामले में परिजनों ने विभाग पर ही आरोप लगाए है। परिजनों का कहना है कि सिपाही ने ड्यूटी के प्रेशर के कारण गोली मारकर आत्महत्या की है। उधर,सोमवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर घर ले गए। हालाकिं,पुलिस अधिकारी ने परिजनों के लगाए आरोप को निराधार बताया है। बुलंदशहर के ग्राम ढलना पोस्ट खानपुर के रहने वाले अंकित सिंह ने रविवार की शाम थाना परिसर के अंदर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मौत की सूचना के बाद परिजन थाने पहुंचे थे। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों ने कई तरह के आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि सिपाही अंकित पर डिपार्टमेंट से प्रेशर था। ड्यूटी के लिए सीनियर काफी प्रेशर दे रहे थे। उससे काफी लंबी-लंबी ड्यूटी कराई जाती थी। जिस कारण आराम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.