सीतापुर, जनवरी 6 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली के जनकपुरी में सिपाही के बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने जेवर व नगदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जनकपुरी निवासी मनोज मिश्रा श्रावस्ती में सिपाही के पद पर तैनात हैं। मनोज मिश्रा के मुताबिक परिवार वाले सोमवार को घर पर ताला लगाकर गांव गए हुए थे। घर के बाहरा कमरे में सिपाही दयानंद शुक्ला किराये पर रहते हैं। दयानंद शुक्ला सीओ सदर कार्यालय में तैनात हैं। मनोज के मुताबिक मंगलवार को वह अपने चाचा के साथ घर पहुंचे तो मेन गेट पर ताला लगा था। गेट खोलकर वह भीतर गए तो आंगन में लगा जाल टूटा हुआ था। घर में पूरा सामान फैला था। चोर छत के रास्ते घर में घुसे हैं। चोर पांच लाख रुपये के जेवर व 10 हजार रुपये नगदी बटोर ले गए। चोरों ने पूरे घर को इत्मिनान से खंग...