कानपुर, दिसम्बर 23 -- कानपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही 40 वर्षीय कृष्ण कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। मूलरूप से फैजाबाद के थाना खांडसा अन्तर्गत ग्राम शिवदारनपुर निवासी रामबसंत होमगार्ड हैं। उनका बेटा कृष्ण कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में 2006 बैच का सिपाही था। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे शिखर, आदित्य और बेटी शिवांशी है। पिता ने बताया कि कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। मंगलवार दोपहर हालत बिगड़ने पर परिवार इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां बेटे की मौत हो गई। देर शाम पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद परिजन शव को पैतृक गांव ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...