मेरठ, दिसम्बर 5 -- थाना मलपुरा क्षेत्र के बमरौली अहीर स्थित केसीआर टाउन में गुरुवार सुबह पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की विद्युत रॉड के करंट से मौत हो गई। वह मूल रूप से मेरठ का रहने वाला था। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सिपाही निखिल मोतला (29) पुत्र प्रदीप कुमार मूल रूप से दादरी, सकौती (मेरठ) का रहने वाला था। वह केसीआर टाउन (बमरौली अहीर) में किराए के मकान में रहता था। सुबह करीब 10 बजे निखिल नहाने के लिए विद्युत रॉड से पानी गर्म कर रहा था। रॉड निकालते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि कुछ समय पूर्व तक सिपाही थाना मलपुरा में ही तैनात था। दो दिसंबर से आगरा पुलि...