पटना, मार्च 3 -- पीरबहोर थाना परिसर स्थित सिपाही आवास में सिपाही की पत्नी दीपिका भारती की हत्या की गुत्थी 11 दिनों के बाद भी अनसुलझी है। घटना के बाद से ही हत्यारोपित पति धनंजय कुमार फरार चल रहा है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस की दबिश के बावजूद उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से यह पता नहीं चल सका है कि महिला की मौत किस परिस्थिति में और कैसे हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को अभी नहीं मिली है। पीरबहोर थानेदार अब्दुल हलीम ने बताया कि घटना के बाद धनंजय भूमिगत हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की हरसंभव कोशिश कर रही है। धनंजय कुमार पत्नी दीपिका भारती के साथ सिपाही आवास ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर रह रहा था। धनंजय की तैनाती पुलिस लाइन में थी। उसकी पांच वर्ष की एक बच्ची है। बीते दिनों धनंजय बेटी को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.