बागपत, फरवरी 6 -- बड़ौत। नगर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई यूपी पुलिस के सिपाही की पत्नी की मौत के मामले में चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। दोघट निवासी दीपक शर्मा पुत्र ओमदत्त शर्मा यूपी पुलिस में कांस्बेटल है। हाल में उनकी तैनाती सहारनपुर में चल रही है। 10 जनवरी को दीपक शर्मा की पत्नी शिवानी शर्मा को हाथ में फ्रैक्चर के उपचार हेतु नगर की दिल्ली रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 11 जनवरी की सुबह शिवानी का ऑपरेशन करने के लिए उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां पर ऑपरेशन से पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया था। आरोप लगाया कि शिवानी को ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के बाद तकरीबन डेढ़ घंटे तक इंतजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.