भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर। सोशल मीडिया पर महिला सिपाही का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक मो. हयात रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ का रहने वाला है। मामले को लेकर महिला सिपाही की मां ने बरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बरारी थाना की पुलिस ने यूजर आईडी लिंक का तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले मो. हयात तक पुलिस पहुंची। छापेमारी में आरोपित के घर से मोबाइल जब्त किया गया। उसी मोबाइल से उसने सोशल मीडिया पर महिला सिपाही का आपत्तिजनक फोटो वायरल किया था। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.