आरा, फरवरी 6 -- -पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण - अनुष्ठान के समापन पर क्षेत्र में शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई बड़हरा, संवाद सूत्र। सिन्हा बाजार स्थित भगवान शंकर, श्री काली व संकटमोचन मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रतिमा स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूजन और भंडारा के साथ पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा व भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो गया। अनुष्ठान के समापन के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जय नारायण साह, राम सिंह, भारत सिंह, सुरेंद्र सिंह, शंभू प्रसाद, अनिल चौधरी, राधा कृष्ण यादव, विमलेश सिंह, बबलू सिंह, जितेंद्र तिवारी सहित समस्त...