चम्पावत, जनवरी 1 -- चम्पावत। चम्पावत के सिन्याड़ी में स्थित वाइन फैक्ट्री से वर्ष 2025 से वाइन उत्पादन शुरू हो गया है। यहां पहली बार एक हजार लीटर वाइन तैयार की गई है। जिले में सिटरस फलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। उम्मीद है कि अब जिले में प्रचुर मात्रा में पैदा होने वाले सिटरस फलों से वाइन तैयार की जाएगी। इससे किसानों के सिटरस फलों की बिक्री हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...