महाराजगंज, जुलाई 3 -- सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम पर्व पर सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के कुल 59 ग्राम सभाओं में 274 ताजिया का निर्माण हुआ है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुल 21 कर्बला हैं, जिनमें दसवीं मोहर्रम के अवसर पर 25 जगहों से जुलूस निकाले जाएंगे। ग्राम सभा सिन्दुरिया स्थित कर्बला में ब्रिटिश काल से ही 12 गांवों का ताजिया आता है। सिन्दुरिया चौराहे पर मिलन होने के बाद एक बड़े जुलूस के रूप में ताजिए कर्बला पर पहुंचते हैं। इसी क्रम में खजुरिया, नंदाभार, मधुबनी, मोहनापुर, कसमरिया, रामपुरकला, मिठौरा, हरखोड़ा, करमही आदि गावों के ताजिए संबंधित ग्राम सभाओं में परंपरा के अनुसार निकाले जाते हैं और मेले लगते हैं। हिन्दू-मुस्लिम के सहयोग से मिठौरा में चालीस फीट ऊंचा ताजिया बनाया गया है। यह कम्बोडिया के बड़ी म...