धनबाद, सितम्बर 3 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिन्दरी के शहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में 2 अक्टूबर को ऐतिहासिक रावण दहन के लिए रावण दहन समिति की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज बिहारी सिंह ने की। बैठक में शिव मंदिर कमेटी के सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 65 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा रावण का पुतला बनेगा। कहाकि दशहरा पर्व के दिन रावण दहन महोत्सव कार्यक्रम भव्य व आकर्षक होगा। पुतला के निर्माण के लिए स्थानीय कलाकार राजन तिवारी ने मंगलवार से ही कार्य शुरू कर दिया है। सचिव दिनेश सिंह ने कहा इस बार भी रावण दहन पर जमकर आतिशबाजी की जाएगी। बैठक में विदेशी सिंह, राजबिहारी सिंह, सुरेश सिंह, बृजेश सिंह, मणिभूषण सिंह, कामेश्वर सिंह, संजय सिंह, विरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, नुनुलाल टुडू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.