धनबाद, अगस्त 7 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिन्दरी नगर कांग्रेस के पूर्व नगरध्यक्ष सोमनाथ दूबे (58) का निधन बुधवार की दोपहर रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गया। दस दिन पूर्व उनको ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके कारण वे लकवाग्रस्त हो गए थे। वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिजन उनके शव को रांची से सिंदरी लेकर आ रहे हैं। उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र पांडेय, सेवादल का प्रदेश सचिव पूर्णेदु सिंह, अशोक वर्मा, राहुल राज, शियाकांत दूबे, प्रशांत दूबे, नगर अध्यक्ष अजय कुमार, विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, आदित्य दूबे, युवा लोजपा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, परशुराम समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश ओझा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.