बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव के आदेश पर अब बुलंदशहर समेत प्रदेशभर में बंद सिनेमाघरों को संचालित करने या रिमॉडल कराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए समेकित प्रोत्साहन योजना शुरु की गई है। सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-1 व प्रभारी पूर्व मनोरंजन कर सरोज कुमार पटेल ने बताया कि प्रदेश में बंद सिनेमाघरों को पुनः संचालित कराने, जो पहले से संचालित हैं उन्हें रिमाडल करवाने, जिन जनपदों में मल्टीप्लेक्स नहीं हैं उन जनपदों में मल्टीप्लेक्स खुलवाने, मल्टीप्लेक्स निर्माण को प्रोत्साहित करने, एकल स्क्रीन सिनेमाघरों को प्रोत्साहित करने और संचालित सिनेमाघरों के उच्चीकरण को लेकर समेकित प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। जनपद में बंद और संचालित सिनेमाघरों के इच्छुक संचालक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी तरह के सहयोग के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त रा...