गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भदोही से मऊ जाने के दौरान मंगलवार की देर शाम सूबे के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा सिधौना बाजार में लगे बिजली बिल सुधार कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने विद्युत विभाग के ओटीएस कैंप में उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उपभोक्ताओं के बिल संबंधी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने को आदेशित किया। साथ ही उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें ओटीएस योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उर्जा मंत्री ने महराजगंज में हाइवे पर लगे कैंप का भी निरीक्षण किया। ऊर्जामंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि किसी गरीब का बिजली कनेक्शन बिल के अभाव में न कटे। सरकार ग्रामीण इलाके के बिजली उपभोक्ताओं को राहत और सुविधा के साथ निर्बाध बिजली सप्लाई भी मुहै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.