गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- सिधवलिया। सिधवलिया थाना पुलिस ने सोमवार को बलीछापर में छापेमारी कर 44 लीटर देसी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष श्याम देव झा ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक नाबालिग को मौके से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे सीवान स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शराब निर्माण एवं बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...